{"_id":"62c1eacaa456513bb95468f1","slug":"use-cloth-bags-not-plastic-shahjahanpur-news-bly490272960","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरुक
विज्ञापन
रैली निकालती छात्राएं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने रविवार को जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले इस्तेमाल करने की अपील की।
असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा व सुश्री शैली पाठक के निर्देशन मे निकली रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शामिल छात्राओं ने प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग न करने तथा कपड़े के थैले का प्रयोग ही करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने सभी को शपथ दिलाई। रैली में छात्रा कल्पना, रूबी देवी, महिमा सक्सेना, मृणालिनी तिवारी, साक्षी सिंह, आकांक्षा सिंह, स्वाति, जेवा, केशलाता, गीता, एकता, प्रज्ञा, शिवानी, नेहा आदि शामिल रहीं।
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग नहीं करने की शपथ ली
कांट। नगर पंचायत की ओर से शहीद उद्यान पार्क में रविवार को हुए कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ ग्रहण कराई। बाद में निकाय क्षेत्र के पार्कों में प्लास्टिक, पॉलीथीन इकट्ठा कर वहां सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
बाद में निकाय क्षेत्र के वार्डों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के संबंध में जागरूकता बैठकें कर उनसे संबंधित मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। इस बीच, बीते दिन स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और मलिन बस्तियों में जन सामान्य को इको फ्रैंडली थैलों का वितरण किया गया। ईओ ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जन सामान्य से सहयोग का अनुरोध किया। संवाद