फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over putting an officer of Hindu organization in the police station

हिंदू संगठन के पदाधिकारी को थाने में बैठाने पर हंगामा

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर विभिन्न संगठनों के अलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद भी विरोध कर रहा है। प्रशासन को जानकारी होने पर मंगलवार सुबह नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी प्रांत महामंत्री अर्पित भामाशाह को पुलिस ने घर से बुलाकर थाने में बैठा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Uproar over putting an officer of Hindu organization in the police station

विस्तार

जलालाबाद। तिलहर के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के मामले में अधिवक्ता व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री अर्पित भामाशाह को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। इससे नाराज वकील थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से विरोध जताया। तीन घंटे बाद अर्पित को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर विभिन्न संगठनों के अलावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद भी विरोध कर रहा है। सोमवार शाम को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की गई थी। प्रशासन को जानकारी होने पर मंगलवार सुबह नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी प्रांत महामंत्री अर्पित भामाशाह को पुलिस ने घर से बुलाकर थाने में बैठा लिया। अर्पित अधिवक्ता हैं। पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की जानकारी होते ही कई अधिवक्ता बार अध्यक्ष सुभाष मिश्रा के साथ थाने पहुंच गए। अर्पित को छोड़ने को लेकर थाना प्रभारी से वकीलों की नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। दोपहर दो बजे अर्पित को भी पुलिस ने छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed