फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over death of cow in cow shelter

गोपालन ही सभी समस्याओं का हल : रामविलास वेदांती

Sun, 24 Sep 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of cow in cow shelter
रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद रामविलास
राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन : गोसंवर्धन और गो आधारित प्राकृतिक खेती पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। लोकभारती संस्था के बैनर तले रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के दूसरे दिन गोसंवर्धन और गो आधारित प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई। अयोध्या के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि गोपालन ही सभी समस्याओं का हल है। जिस घर में गाय का वास होता है, उस घर को सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। कभी कोई संकट नहीं आता। उन्होंने गोमूत्र व गोबर से खेती किए जाने पर जोर दिया।

शनिवार को राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में कर्मयोगियों ने भाग लिया। 13 प्रांतों के 600 से भी अधिक कर्मयोगी सम्मेलन में शामिल हुए। आगंतुकों के लिए आश्रम के गेट पर रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया था। उद्घाटन सत्र में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लोकभारती संस्था देश में बेहतर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से संस्कृति को सहेजने का जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की ओर से इन विषयों पर किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में गोसंवर्धन और गो आधारित प्राकृतिक खेती के विषय पर पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी सेवा है। गोपालन करने से ही सारी समस्याओं का हल हो जाता है। उन्होंने बताया कि पुरातनकाल में किसान गोबर की खाद को खेती में इस्तेमाल करते थे। इससे फसल स्वास्थ्यवर्धक होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गाय पालने से होने वाले कई लाभों के बारे में भी प्रसंगों के जरिये व्याख्या की। अन्य प्रदेशों से आए गोसेवकों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ब्रजेंद्र पाल सिंह ने लोक भारती की ओर से सामाजिक सहयोग से किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया।

मुड़िया पमार में होने वाले ग्राम संस्कृति उत्सव के प्रयास के लिए कमलेश गुप्ता तथा सत्यपाल सिंह को कनेरी मठ स्वामी अदृश्य काड सिद्धेश्वर द्वारा सम्मानित किया गया। पद्मश्री सेठपाल सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, संत मदन गोपाल दास, पूर्व चुनाव आयुक्त राजेंद्र भौनवाल, पूर्व विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विजय बहादुर सिंह, अशोक त्रिपाठी, डॉ. देवज्योति, तपन विश्वास, आचार्य अविनाश, श्रीकृष्ण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, पूर्व आईपीएस आरएन सिंह, प्रेमसागर त्रिपाठी, कुंवर नीरज सिंह, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, संजय उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, आलोक मिश्रा, अंकित सिंह, नीरज सिंह, संत किशोर, दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।

रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद रामविलास

रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद रामविलास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed