{"_id":"68eff2180368649a0b02fc66","slug":"uproar-and-altercation-erupts-in-vikas-bhawan-over-the-recruitment-of-ecce-educators-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155229-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती को लेकर विकास भवन में हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती को लेकर विकास भवन में हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन
विकास भवन में आवेदकों को समझाती सीडीओ, साथ में खड़ीं बीएसए। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : shrinagar news
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर पद पर भर्ती पर आवेदकों ने सवाल खड़ा कर दिए। 168 चयनित आवेदकों के अभिलेखों की जांच के दौरान अन्य आवेदक पहुंच गए और हाई मेरिट वालों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बीएसए की भी आवेदकों ने नहीं सुनी। तब सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आश्वासन देकर शांत कराया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भर्ती को लेकर सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। 168 पदाें के सापेक्ष 5668 लोगाें ने आवेदन किया था। जिले के अलावा मऊ, चंदौसी, सीतापुर समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पोर्टल पर आवेदन के बाद कार्यदायी एजेंसी ने आवेदनों में मेरिट सूची बनाकर 168 नाम फाइनल कर बीएसए को सौंप दिए थे।
बुधवार को बीएसए ने चयनित अभ्यर्थियों को विकास भवन सभागार में अभिलेखों की जांच के लिए बुला लिया। अन्य अभ्यर्थियों की जानकारी में मामला आने पर वे बीएसए कार्यालय पहुंच गए। पहले बीएसए के सामने मुद्दा रखा, लेकिन वहां से कोई हल नहीं निकला। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अधिक अंकों वालों को चयनित करने के बाद कम अंकों वालों को सूची में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का ध्यान नहीं रखा गया। दोपहर में अभ्यर्थी विकास भवन में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर डीसी सोहन शुक्ला आए और लोगाें को समझाने का प्रयास किया। उनकी कोशिश सफल नहीं होने पर बीएसए दिव्या गुप्ता समझाने आईं। उनकी भी आवेदकों ने एक नहीं सुनी।
आवेदकों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि यह अंतिम सूची जारी की गई है। हंगामा बढ़ने पर डीएम तक मामला पहुंचा। उसके बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह छुट्टी पर होने के बावजूद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आवेदकों से वार्ता की। समझाया कि एजेंसी की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची को एक दिन पहले ही वायरल भी किया था। ये अंतिम सूची नहीं है। उन्होंने आवेदकों से कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन लिखकर उपलब्ध कराए। उस पर नंबर भी लिख दें। एक सप्ताह में समाधान किया जाएगा। यदि कोई अपात्र को मौका मिल रहा है तो उसका नाम सूची से हटाया जाएगा।

विकास भवन में आवेदकों को समझाती सीडीओ, साथ में खड़ीं बीएसए। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : shrinagar news