फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Up to 24 sports competitions will be held in council schools

Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों में 24 तक होंगी खेलकूद स्पर्धाएं

Sat, 14 Sep 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Up to 24 sports competitions will be held in council schools
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दक्ष बनाया जाएगा। विद्यालय से न्याय पंचायत स्तर तक प्रतियोगिताएं 24 सितंबर तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पंजीकृत विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में 2716 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 3.50 लाख छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी दक्ष बनाने की कवायद चल रही है। खेल स्पर्धाओं के आयोजन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। 24 सितंबर तक विद्यालय से न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर 25 सितंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चयन जनपद व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन

इस वर्ष होने वाली खेलकूद की गतिविधियों में हॉकी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, जूडो, बास्केटबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, क्रिकेट, कबड्डी, ताइक्वांडो, योगासन व्यायाम और विशेष प्रदर्शन समूह गान, अंत्याक्षरी, राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत और लोक नृत्य शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलकूद, व्यायाम तथा स्काउट की गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए जिला व्यायाम शिक्षक, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक की जिम्मेदारी तय होगी। खेल विभाग के क्षेत्रीय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी खेल प्रशिक्षकों, मास्टर ट्रेनर्स का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रतियोगिताओं में खेल संघ के पदाधिकारी भी बुलाए जाएंगे।


---

खेलकूद प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के लिए जारी सारिणी के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के अनुरूप खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। - दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed