{"_id":"624c2358b482396d7350aca6","slug":"up-shahjahanpur-hut-catches-fire-three-year-old-girl-burn-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: चूल्हे की आग ने छीन ली बेटी, झोपड़ी ने पकड़ी चिंगारी तो जिंदा जल गई तीन साल की मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: चूल्हे की आग ने छीन ली बेटी, झोपड़ी ने पकड़ी चिंगारी तो जिंदा जल गई तीन साल की मासूम
Tue, 05 Apr 2022 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:39 PM IST
सार
आग लगने पर झोपड़ी में अंदर अकेली बैठी कल्लू की तीन वर्षीय बेटी सुनीता नहीं निकल सकी और उसकी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में झोपड़ी में लगी आग, तीन साल की बच्ची की जलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव विसाफकलां में जिंदबाबा के स्थान पर झोपड़ी डालकर रहने वाले कल्लू की तीन वर्षीय बेटी सुनीता की झोपड़ी में आग लगने से जलकर मौत हो गई।
गांव के हरिश्चंद्र, रामपाल व रामपाल का बेटा कल्लू मजदूरी करने के लिए मंगलवार को बाहर गए हुए थे। सुबह करीब छह बजे रामपाल की मां ने घर में दूध गर्म करने के लिए चूल्हा जलाया था। तभी चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।