फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Police's experience proved too much for Meerut, securing the trophy.

Shahjahanpur News: मेरठ पर भारी पड़ा यूपी पुलिस का अनुभव, ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP Police's experience proved too much for Meerut, securing the trophy.
शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ
शाहजहांपुर। स्व. जीएल मेमोरियल सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस, हापुड़ की अनुभवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ को 47-33 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहला सेमीफाइनल यूपी पुलिस व गौतमबुद्ध नगर के मध्य हुआ। इसमें यूपी पुलिस की टीम ने प्रारंभ से मैच पर पकड़ बनाकर रखी और 34-12 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मेरठ व बागपत के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के मध्य कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में मेरठ ने 43-41 से बाजी मार ली।
विज्ञापन

दोपहर में फाइनल मुकाबला यूपी पुलिस व मेरठ के बीच खेला गया। इसमें यूपी पुलिस की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की खिलाड़ियों ने अनुभव का प्रयोग करते हुए 47-33 से जीत दर्ज कर मेरठ को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि युवा नेता राजकमल वाजपेयी, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.संजीव कनौजिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, प्रेमपाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सचिन प्रेमी, वंदना, महजबी, निशांत चौधरी, राजेश सक्सेना, मुदित सेठ, विपिन अग्निहोत्री, दीपक,अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
--
देश में फहराया झंडा...अब ओलंपिक में तिरंगा फहराने की तमन्ना
मेरठ, बागपत समेत 13 जिलाें से खेलने आईं महिला कबड्डी खिलाड़ी कई बार राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में दम दिखा चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर तिरंगा का शान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ी अब ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने का सपना रखतीं हैं। इसके लिए वे निरंतर अभ्यास करने के साथ ही फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखतीं हैं।
--
ओलंपिक खेलने का सपना
वर्ष 2023 में पुलिस में भर्ती हुई थी। पंजाब, हरियाणा आदि कई प्रांतों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दम दिखाया। बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुंचे थे। गोल्ड मेडल जीता था। पिता गौतमबुद्धनगर में मजदूरी करते थे। ओलंपिक तक खेलना सपना है।
- अनु, गौतमबुद्धनगर
--

फास्ट फूड से रखते हैं दूरी
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नोयडा में खेली था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई बार प्रतिभाग कर चुके हैं। पुलिस की ड्यूटी के साथ ही कबड्डी को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं। कोच की निगरानी में निरंतर अभ्यास के साथ ही बेहतर खान-पान से ही खेल को बेहतर बनाया जा सकता है। फास्ट फूड से दूरी रखना बेहद जरूरी है।
-स्नेहा, मेरठ
--
एशिया में खेलने के लिए कर रहे तैयारी
ऑल इंडिया पुलिस में रजत पदक हासिल किया था। सीनियर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। अब यूपी लीग खेलेंगे। उसके बाद सीनियर नेशनल व ऑल इंडिया खेलना है। हेड कांस्टेबल होने के चलते शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है। सुबह और शाम दौड़ लगाते हैं। अन्य गतिविधियों में भी शामिल होकर खुद को फिट रखते हैं।

-सोनिका नागर

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खेलतीं बागपत व मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed