फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Police Constable recruitment exam is conducted at 12 centers in Shahjahanpur

UP Police Exam 2024: शाहजहांपुर में 12 केंद्रों पर कराई जा रही सिपाही भर्ती परीक्षा, पुलिस का सख्त पहरा

Fri, 30 Aug 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसके लिए सुबह सात बजे ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
UP Police Constable recruitment exam is conducted at 12 centers in Shahjahanpur
UP Police Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर अभ्यर्थियों ने पहले अपना सीटिंग प्लान को देखा। इसके बाद केंद्र में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मियों व शिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों की जामा तलाशी ली गई, जिससे कि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु है परीक्षा केंद्र के अंदर ना पहुंच सके। सुबह 10:00 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगी। दूसरी पाली का पेपर दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगा। शनिवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा में रोजाना करीब 10 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम से केंद्रों का नजर रखी जा रही है, जिससे परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed