सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: कलावा कटवाने के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश, केंद्रों पर सख्त पहरा
सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। रविवार को परीक्षा का तीसरा दिन है। शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के 15 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली का पेपर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुआ। परीक्षा के लिए रविवार सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। आठ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनकी जामा तलाशी ली गई। कलावा कटवाने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।
जिले में जीएफ कॉलेज, जीआईसी, जनता इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज समेत कुल 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और शूचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में अभी तक कहीं से भी परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की सूचना नहीं है।
सघन तलाशी के बाद दिया गया प्रवेश
इसी क्रम में रविवार को तीसरे दिन की परीक्षा के तहत पहली पाली का पेपर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से प्रारंभ कर दिए गए। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की जामा तलाशी लेकर उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस बीच अभ्यर्थियों की कलाई पर बंधी राखी, कलावा के साथ ही आभूषण भी उतरवा लिए गए।
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के बाद पहली पाली का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का पेपर दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए परीक्षा केंद्रों में जहां केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, वहीं बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
लखीमपुर खीरी में भी कड़ी सुरक्षा
लखीमपुर खीरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को अभ्यर्थियों की लाइन सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लग गई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के हाथ में बंधा कलावा और धागा भी कटवा दिया गया।
शहर के वाईडी कॉलेज गेट पर खुली फोटोस्टेट की दुकान पर बैग जमा करने पर 50 और 30 रुपये लेने का आरोप भी अभ्यर्थियों ने लगाया। गौरतलब है कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.