फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Up Police caught accused Drunken father sexual harrasment 16 year girl

रिश्ते शर्मसार: शराबी पिता ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पहले भी उसे बना चुका शिकार

Wed, 09 Mar 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Mar 2022 08:52 PM IST
सार

मामले को लेकर सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की विवेचना चल रही है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। वह ग्रामीणों से भी अभद्रता करता रहता है। 
 

विज्ञापन
Up Police caught accused Drunken father sexual harrasment 16 year girl
शाहजहांपुर में शराबी पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में शराब के नशे में पिता ने बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक महीने में दो बार पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने से आहत होकर किशोरी ने सिंघाड़े में डाली जाने वाली जहरीली दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खुदागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला छह मार्च को अपने बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गई थी। घर में 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच रात में शराब के नशे में चूर पिता ने बेटी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। पिता की करतूत से परेशान होकर किशोरी ने मंगलवार को घर में रखीं सिंघाड़े में डालने वाली जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटी के जहर खाने पर पिता घर से भाग गया। 
विज्ञापन


इस बीच उसकी मां घर पर लौट आई। महिला ने अपने बड़े बेटे को बुलाकर बेहोश पड़ी बेटी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम तक उसकी हालत में सुधार होने पर बेटी ने पिता द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। उसने बताया कि एक महीना पहले पांच फरवरी को परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में गए थे। तब पिता ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की करतूत को सुनकर मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं, आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed