फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP MLC Elections: BJP will send JPS Rathore to the Legislative Council the cabinet has independent charge of the Ministry of Cooperation

UP MLC Elections: जेपीएस राठौर को विधान परिषद भेजेगी भाजपा, छात्र जीवन से ही की थी राजनीति की शुरुआत

Wed, 08 Jun 2022 06:35 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Jun 2022 06:35 PM IST
सार

कांट ब्लॉक के मोहनपुर ममरेजपुर गांव के मूल निवासी जेपीएस राठौर ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमटेक करने वाले जेपीएस राठौर 1996 में छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन
UP MLC Elections: BJP will send JPS Rathore to the Legislative Council the cabinet has independent charge of the Ministry of Cooperation
सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयेंद्र प्रताप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी मंत्रिमंडल में सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयेंद्र प्रताप राठौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान परिषद भेजेगी। उनके नाम पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगा दी है।  जेपीएस राठौर ने बताया कि वह पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

विज्ञापन


कांट ब्लॉक के मोहनपुर ममरेजपुर गांव के मूल निवासी जेपीएस राठौर ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमटेक करने वाले जेपीएस राठौर 1996 में छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के साथ ही बूथ इंचार्ज बनाया।
विज्ञापन


वह भाजपा के बृज क्षेत्र के महामंत्री भी रहे। प्रदेश टीम में दो बार उपाध्यक्ष पद पर रहने वाले राठौर को प्रदेश हाईकमान ने महामंत्री पद सौंप कर उनकी जिम्मेदारी में इजाफा किया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने। 2016 में शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी थे, लेकिन उन्हें सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। जेपीएस के भाई डीपीएस राठौर जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं। बुधवार को केंद्रीय कार्यालय से जारी विधान परिषद के उम्मीदवारों की सूची में जेपीएस राठौर का भी नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed