{"_id":"6231b85f39398f2d6a7d3bfe","slug":"up-history-sheeter-reach-police-hanging-board-in-neck-if-i-do-any-crime-in-future-do-my-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी राज का खौफ: गले में तख्ती लटका पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- भविष्य में अपराध करूं तो एनकाउंटर कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी राज का खौफ: गले में तख्ती लटका पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- भविष्य में अपराध करूं तो एनकाउंटर कर दें
Wed, 16 Mar 2022 03:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:43 PM IST
सार
पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण उसे ऐसा लग रहा था कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उसे अपने वादे पर कायम रहने की चेतावनी देकर जाने दिया गया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर पहुंचा थाने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस की कार्रवाई से भयभीत हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ टुईंया गले में तख्ती डालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। तख्ती पर सुनील ने लिख रखा था कि मैं सुनील उर्फ टुईंया अपराध से तौबा करता हूं। यदि मेरे द्वारा भविष्य में कोई भी अपराध किया जाता है तो मेरा एनकाउंटर कर दिया जाए।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी के सामने पेश हुए सुनील ने कहा कि वह अब सुधर गया है। उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि सुनील मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव कुडरा पहाड़पुर का रहने वाला है। उस पर जिले के चार थानों पर लूट, डकैती,चोरी, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ तस्करी आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
हाल में ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण उसे ऐसा लग रहा था कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उसे अपने वादे पर कायम रहने की चेतावनी देकर जाने दिया गया है।
विज्ञापन