{"_id":"61e83467b8ae747cda14e47c","slug":"up-election-2022-salona-kushwaha-join-bjp-from-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: सलोना कुशवाहा ने ली भाजपा की सदस्यता, कहा कि- सपा ने मझधार में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: सलोना कुशवाहा ने ली भाजपा की सदस्यता, कहा कि- सपा ने मझधार में छोड़ा
Wed, 19 Jan 2022 10:03 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:03 PM IST
सार
सलोना कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने सपा के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन पार्टी ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया। वह भाजपा की शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकरीबन साल भर से समाजवादी पार्टी से तिलहर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए मेहनत कर रहीं सलोना राम कुशवाहा ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा की मौजूदगी में पटुका पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने 200 रुपये का शुल्क प्राप्त कर सलोना राम कुशवाहा को सक्रिय सदस्यता की रसीद दी। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग का रुझान भाजपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार हो सकती है शेष सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा
21 जनवरी से नामांकन शुरू होने हैं, लेकिन अभी भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बुधवार शाम तक पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को ददरौल, जलालाबाद और तिलहर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले पार्टी ने पुवायां से चेतराम, कटरा से वीर विक्रम सिंह और नगर सीट से सुरेश कुमार खन्ना को प्रत्याशी बना दिया था। माना जा रहा है कि तिलहर से सलोना राम कुशवाहा पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं। हालांकि यहां से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव व कुछ अन्य लोगों ने भी आवेदन किया हुआ है। ददरौल सीट से मानवेंद्र सिंह का टिकट बरकरार रह सकता है। जलालाबाद में जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा काफी जोरों पर हैं। पार्टी इस सीट पर पिछड़ी जाति का प्रत्याशी बनाए जाने के संकेत दे रही है।
विज्ञापन