{"_id":"61f293d88e9a903be1646c09","slug":"up-election-2022-mla-sharadveer-singh-joined-bjp-resigned-from-sp-for-not-getting-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए विधायक शरदवीर सिंह, सपा से टिकट न मिलने पर सपा से दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए विधायक शरदवीर सिंह, सपा से टिकट न मिलने पर सपा से दिया था इस्तीफा
Thu, 27 Jan 2022 06:15 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
शरदवीर सिंह 1996 में सपा से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वह 2002 और 2017 में भी समाजवादी पार्टी से जलालाबाद से विधायक रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते शरदवीर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट न मिलने पर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जलालाबाद सीट से विधायक शरदवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शरदवीर सिंह 1996 में सपा से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वह 2002 और 2017 में भी समाजवादी पार्टी से जलालाबाद से विधायक रहे थे। सपा के सिटिंग विधायक होने के बाद भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काटकर भाजपा से सपा में आये नीरज मौर्या को अपना प्रत्याशी बना दिया था। पार्टी के निर्णय से आहत होकर शरदवीर सिंह ने 18 जनवरी को सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन