{"_id":"6a5a91c5e7f87d9bab037c7d","slug":"up-board-exams-17-centers-designated-in-the-district-for-private-candidates-applications-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179270-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन के लिए जिले में 17 केंद्र तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन के लिए जिले में 17 केंद्र तय
विज्ञापन
शहर में जीआईसी और जीजीआईसी को बनाया गया केंद्र, ग्रामीण क्षेत्रों के 15 विद्यालयों में भी होंगे आवेदन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित करने के लिए जिले में 17 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय ने शासनादेश के अनुरूप सभी नामित विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। शहर में बालकों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज और बालिकाओं के लिए जीजीआईसी को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के 15 राजकीय विद्यालयों में भी बालक और बालिका दोनों अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। प्रत्येक केंद्र पर हाईस्कूल के 500 और इंटरमीडिएट के 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन अग्रसारित किए जाएंगे।
विभाग ने जीआईसी, जीजीआईसी, एलबीडी गर्ल्स कॉलेज तिलहर, आरवीएम गर्ल्स कॉलेज, आरवीएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज पुवायां, पुवायां इंटर कॉलेज और सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद सहित अन्य विद्यालयों को पत्राचार परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण केंद्र भी बनाया है।
विज्ञापन
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पत्रों का सत्यापन, अग्रसारण और परीक्षा शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों और विदेशी नागरिकों को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश में दो वर्ष निवास का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। हालांकि यह नियम अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों व कश्मीरी विस्थापितों एवं प्रवासी कश्मीरियों पर लागू नहीं होगा। संवाद