फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP board exam solver was caught giving exam instead of friend

यूपी बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, एफआईआर दर्ज, दोस्त की जगह हल कर रहा था पेपर

Sat, 09 Apr 2022 10:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Apr 2022 10:01 PM IST
सार

शाहजहांपुर के ररुआ शाहबाजपुर के रामऔतार इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते सॉल्वर को पकड़ लिया गया। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक की ओर से रिपोर्ज दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
UP board exam solver was caught giving exam instead of friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर हल करता एक सॉल्वर पकड़ा गया है। वह इंटर की परीक्षा पास कर चुका है और अपने दोस्त की जगह पेपर हल कर रहा था। सचल दल ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। बंडा थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय का पेपर था। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 7ः15 बजे शुरू हुई। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दलों द्वारा सघन चेकिंग गई। इस बीच बंडा के गांव ररुआ शाहबाजपुर के रामऔतार इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते सॉल्वर को पकड़ लिया। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए सॉल्वर के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक सुमनलता की ओर से बंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पकड़ा गया सॉल्वर शौर्य सिंह उर्फ बलविंदर अपने दोस्त की जगह पेपर हल कर रहा था। सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि सॉल्वर शौर्य सिंह परीक्षार्थी का दोस्त है। दोनों गांव मलिका के रहने वाले हैं। शौर्य इंटर की परीक्षा पास कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed