फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board: 24 representations received on the first day regarding proposed centers

यूपी बोर्ड : प्रस्तावित केंद्रों के लिए पहले दिन 24 प्रत्यावेदन आए

Wed, 28 Oct 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 24 representations received on the first day regarding proposed centers
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड से प्रस्तावित किए गए केंद्राें में ऐसे स्कूल भी शामिल कर दिए गए हैं, जहां मानक पूरे नहीं हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधकों ने प्रत्यावेदन देना शुरू कर दिए हैं। पहले दिन 24 प्रत्यावेदन आए हैं।
विज्ञापन

जिले के करीब 350 स्कूलों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। मंगलवार को 127 प्रस्तावित केंद्रों की सूची को जारी कर दिया गया। उनसे 28 अक्तूबर तक प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। इस बीच कई प्रबंधक और प्रधानाचार्य डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे। अपनी दुश्वारियों को गिनाते हुए केंद्र नहीं बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को भी केंद्र बना दिया गया है, जबकि यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल गंगवार के अनुसार, उनके यहां हाईस्कूल व इंटरमीडियट के 500-500 परीक्षार्थियाें का केंद्र बनाया गया है। निर्माण कार्य के चलते इतने विद्यार्थियों की परीक्षा करा पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में वह भी संशोधन के लिए प्रत्यावेदन देंगे। पहले दिन 24 प्रत्यावेदन दिए गए हैं। अंतिम तिथि तक प्रत्यावेदनों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि संबंधित से प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। प्रत्यावेदनों को जनपदीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed