फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP: BJP National President JP Nadda reached Shahjahanpur, talked to the workers

यूपी : शाहजहांपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- बताएं किस आधार पर जनता से वोट मांग रहे

Fri, 28 Jan 2022 04:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर लगातार आ रहे हैं। जहां आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं तो दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में लोगों के बीच रहेंगे।

विज्ञापन
UP: BJP National President JP Nadda reached Shahjahanpur, talked to the workers
शाहजहांपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की जिला और महानगर कमेटी को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक की। उन्हें बूथ मैनेजमेंट सिखाने के बाद गांधी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को परखा। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए भाजपा ने जिले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार से लेकर जिले के नेता घर-घर जनसंपर्क कर जनता तक पहुंच रहे हैं। चुनावी माहौल को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को शहीदों की सरजमीं पर कदम रखा। रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला व नगर कमेटी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा अपने काम के बूते फिर से सरकार बनाएगी। विपक्षी दल बताएं कि वे किस आधार पर जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनवाए, किसानों को सम्मान निधि दी, गंगा एक्सप्रेस-वे बनवाया, 11 करोड़ इज्जतघर बनवाए, नीम कोटेड यूरिया किसानों को उपलब्ध कराई। ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनका लाभ सभी तबके के लोगों को मिला है। इससे पहले की सरकार में मकान खाली कराने का काम होता है। अब योगी जी की सरकार में ऐसा नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


प्रबुद्ध वर्ग से रूबरू हुए नड्डा
गांधी भवन के सभागार में जेपी नड्डा भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल को परखा। यहां 250 से 300 प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को बुलाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात की। उन्हें सम्बोधित करने के साथ ही प्रबुद्धजनों से सुझाव भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed