फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unlock-2: Now shops will open till 8.30 pm

अनलॉक-2: अब रात को साढ़े आठ बजे तक खुलेंगी दुकानें

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Unlock-2: Now shops will open till 8.30 pm
शाहजहांपुर। अनलॉक - 2 को लेकर सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार देर शाम नई व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था में भी अनलॉक-1 की तरह शिफ्टों में दुकानें खुलेंगी, लेकिन दुकानें खोलने का समय आधा घंटे बढ़ा दिया गया है। अब रात को दुकानें आठ के बजाय साढ़े आठ बजे तक खुली रहेंगी। नई व्यवस्था का आदेश जारी होने के साथ तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूरे जिले में तीन शिफ्टों में दुकानें खुल रही हैं। अब तक पहली शिफ्ट में शामिल व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान सुबह नौ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खोलने की अनुमति थी। मगर अब पहली शिफ्ट की दुकानें सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक खुलेंगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट की दुकानें दोपहर 2:30 से रात आठ बजे खुल रही थीं, जो अब दोपहर 2:30 रात 8:30 बजे तक खुलेंगी। अब तक तीसरी शिफ्ट की दुकानें सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुल रही थीं, जो नई व्यवस्था के अंतर्गत सुबह नौ से रात 8:30 बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के मुताबिक पूरे जिले साप्ताहिक बंदी रविवार को पहले की तरह लागू रहेगी। जिले के समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक प्रशिक्षण कोचिंग आदि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। सभी सिनेमा हॉल, जिम, तरण-ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, सभागार आदि बंद रहेंगे। सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों की सामूहिक गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी। जिले में धारा 144 लागू होने की वजह से रात दस से सुबह पांच बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। केवल आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर जिनमें औद्योगिक इकाइयों की मल्टीपल शिफ्ट, राज्य एवं राजकीय राजमार्गों पर माल परिवहन परिवहन को छूट रहेगी। मंडियों - बाजारों मेें किराना की दुकानें और मेडिकल स्टोर भी पूर्ववत खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed