{"_id":"5f4fe8798ebc3e54c632909e","slug":"university-examination-shahjahanpur-news-bly418433198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक हुईं विवि की छूटी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक हुईं विवि की छूटी परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की छूटी हुई परीक्षाएं दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक हुईं। सभी केंद्रों पर कोविड-19 महामारी को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।
दूसरे दिन बुधवार को तीनों पालियों में परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने बताया कि उनके यहां पहली पाली में एमए शिक्षाशास्त्र, एमकॉम की परीक्षा हुई, जिसमें 185 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 11 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पेपर नहीं था, लेकिन तीसरी पाली में 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने बताया कि उनके यहां प्रथम पाली में 43 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, पांच अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में सभी 13 परीक्षार्थी शामिल हुए और तृतीय पाली में भी कोई अनुपस्थित नहीं हुआ। उधर, जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनयू खान ने बताया कि उनके यहां भी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाया गया। कॉलेज गेट पर परीक्षार्थियों और शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग, गेट पर ही सभी के हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया। संवाद