{"_id":"1eae39515a108ddc4512e1592388dfb9","slug":"university-examination-board-and-caught-two-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड और विवि परीक्षा में दो नकलची धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड और विवि परीक्षा में दो नकलची धरे
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षा में शनिवार को दो परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ बुक किए गए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में सुभद्रा देवी इंटर कॉलेज हमजापुर में केंद्र व्यवस्थापक ने इंटर संस्कृत के पेपर के दौरान एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ नकल करते पकड़ लिया। वहीं, जीएफ कॉलेज केंद्र पर विश्वविद्यालय परीक्षा में तृतीय पाली में एमए फाइनल के इंग्लिश तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ पकड़ लिया और उसे बुक कर दिया।
उधर, प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा है कि कोई भी परीक्षार्थी किसी प्रकार के अनुचित साधन के साथ अथवा मोबाइल फोन के साथ केंद्र पर न पहुंचे, अन्यथा उसे बुक कर दिया जाएगा और उसका मोबाइल फोन जब्त कर विश्वविद्यालय भेज दिया जाएगा। इसलिए छात्र-छात्राएं मोबाइल फोन लेकर केंद्र पर कदापि न पहुंचें।