फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Units ready to hit the ground... people will gain employment.

Shahjahanpur News: धरातल पर उतरने के लिए इकाइयां तैयार...लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 15 Mar 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Units ready to hit the ground... people will gain employment.
संजय सिंह,  उपायुक्त उद्योग। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। गत वर्षों में हुए एमओयू को धरातल पर उतरने का समय आ गया है। मीरानपुर कटरा के कसरक में सीमेंट फैक्टरी समेत तीन इकाइयाें में उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन

जुलाई 2022 में लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शाहजहांपुर में सीमेंट फैक्टरी लगाने का करार किया गया था। उसके बाद मीरानपुर कटरा के कसरक में जमीन का अधिग्रहण कर प्रोजेक्ट शुरू किया गया। वर्ष 2025 के अंत तक कंपनी में उत्पादन को शुरू करने की तैयारी थी। अब फैक्टरी बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

उद्यमी मित्र विपुल उपाध्याय ने बताया कि करीब सात सौ करोड़ की लागत के साथ कसरक में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बनकर तैयार हो गई है। अगले तीन सप्ताह में उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। इसमें प्रत्यक्ष रूप से दो सौ और अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उपाध्याय ने बताया कि बंडा में मिनरल वॉटर कंपनी भी अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 125 करोड़ की एडविन इंडस्ट्रीज जमौर, 260 करोड़ की टीक्यू एन कंपनी कांट, सात करोड़ की रौनक एल्युमीनियम के प्राेजेक्ट का कार्य तेज गति से चल रहा है। इंवेस्ट यूपी के फ्रंट एंड सपोर्ट के नीति के अनुपालन में निवेशकों का लगातार सहयोग कर रहे हैं।
--
बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी
सेल कंपनी ने जिले में बायो एनर्जी का प्लांट लगाने के लिए उद्योग केंद्र में आवेदन दिया है। कंपनी 16 जिलों में आठ हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लगाना चाहती है। इसके लिए उद्योग केंद्र के अफसर कंपनी के अफसरों से समन्वय बनाए हुए हैं। प्लांट में गन्ने की खोई, पुआल आदि से बायो एनर्जी तैयार की जाएगी।

--
सीमेंट फैक्टरी को अगले तीन सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा। यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। जिले में और भी कई इकाइयां लग रही हैं, जिससे विकास को पंख लगेंगे।
-संजय सिंह, उपायुक्त उद्योग

संजय सिंह,  उपायुक्त उद्योग। स्रोत: स्वयं

संजय सिंह,  उपायुक्त उद्योग। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed