फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Union Minister of State Anupriya Patel said Dr. Ambedkar gave a new direction to Indian society

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- डॉ. आंबेडकर ने संविधान के साथ भारतीय समाज को दी नई दिशा

Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 10:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का गांधी भवन में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को वह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह एवं सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने आई थीं। 

विज्ञापन
Union Minister of State Anupriya Patel said Dr. Ambedkar gave a new direction to Indian society
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने सिर्फ संविधान नहीं दिया, बल्कि भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। 142 करोड़ भारतीय के मन में डॉ.आंबेडकर की प्रेरणा प्रकाशमान है।

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल सोमवार को गांधी भवन सभागार में अपना दल की ओर से आयोजित आंबेडकर जयंती व पार्टी के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर सभा को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि समाज का दबा-कुचला और वंचित वर्ग कितने अपमान से गुजरा है, समाज के निचले पायदान और वंचित होकर जीने वालों को सम्मान और अधिकार का मार्ग बाबा साहब ने दिखाया है। बाबा साहब ने सामाजिक और आर्थिक अवधारण को देश के सामने प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन


सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ 
उन्होंने कहा कि अपना दल संविधान के निर्माण, लोकतंत्र को सही आधार और दिशा देने वालों के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय की अवधारण को मजबूत करने को संघर्ष कर रहा है। अनुप्रिया पटेल ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए चेताया कि आपराधिक छवि का व्यक्ति पार्टी से नहीं जुड़ पाए। पार्टी मिशन के रूप में चलने वाला दल है। अभियान के दौरान स्क्रीनिंग कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रखें कि आपराधिक छवि का कोई व्यक्ति किसी कीमत पर सदस्यता नहीं लेने पाए। उनका मनटटोल कर विचारधारा को पहचाने, जिससे मिशन के लिए काम करने वालों की फौज तैयार हो सके। ऐसे लोगों की आवाज उठाएं, जिनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं हो। उन्होंने निजी से लेकर सर्वोच्च अदालत तक बहुजन समाज का प्रतिनिधित्व नहीं होने पर चिंता जताई।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि डॉ.आंबेडकर का मिशन पार्टी की रग-रग में भरा है। पार्टी के लोग अनर्गल बयानबाजी नहीं करते हैं। पार्टी सामाजिक न्याय की बात करती है। इस मौके पर विधायक रिंकी कोल, कायमगंज से विधायक डॉ.सुरभि सिंह, स्वार से विधायक शफीक अहमद, ओमकार पटेल आदि मौजूद रहे।

'वक्फ कानून को लेकर मुस्लिमों को गुमराह कर रहे विरोधी'
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकार वार्ता में वक्फ कानून को लेकर विपक्षी दलों पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएए के समय भी विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से मुस्लिम समाज को गुमराह किया था। उसी तरह वक्फ को लेकर गुमराह किया जा रहा है। जो भी घटनाएं हो रहीं हैं, उसमें मुस्लिम समुदाय भ्रमित है। कानून और सरकार की मंशा को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed