{"_id":"647ce0ceecae9a1ba7096664","slug":"underpass-coming-in-the-way-of-construction-of-smart-road-will-not-be-removed-shahjahanpur-news-c-4-1-172940-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नहीं हटेगा स्मार्ट रोड के निर्माण में आड़े आ रहा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नहीं हटेगा स्मार्ट रोड के निर्माण में आड़े आ रहा अंडरपास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की पहली स्मार्ट रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि स्मार्ट रोड के निर्माण में आड़े आ रहा अंडरपास नहीं हटेगा, इसके पास ही एक और अंडरपास बनाया जाएगा। जिससे बिना किसी रुकावट के आवागमन होता रहे।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में पहली स्मार्ट रोड सुभाषनगर में बनाई जा रही है। इसको रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। इसके बाद शहर से बरेली आने-जाने वालों को सुविधा होगी। करीब एक किमी लंबी और 30 मीटर चौड़ी स्मार्ट रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके लिए 13.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट रोड का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। शत-प्रतिशत पूर्ण होने में रेलवे का अंडरपास आड़े आ रहा था, जोकि स्मार्ट रोड और रिंग रोड के बीच में बना हुआ है। इसे लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था, इस वजह से निर्माण कार्य अटका हुआ है लेकिन अब रास्ता निकाल आया है।
विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में रेलवे के अधिकारियों ने स्मार्ट रोड को पूरा कराने का रास्ता सुझाया है। जिसके अनुसार रेलवे के अंडरपास को तोड़े बिना ही स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके लिए नया अंडरपास बनाया जाएगा।
अंडरपास बनाने के लिए किया गया आवेदन
नगर निगम के अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी ने बताया कि नया अंडरपास बनाने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। इसको स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे स्मार्ट रोड का निर्माण भी पूरा हो सके।
स्वीकृति मिलने में लग सकता है डेढ़ महीना
पुराने के पास ही नया अंडरपास बनाने के लिए रेलवे से स्वीकृति मिलने में डेढ़ माह तक का समय लग सकता है। इसके बाद ही काम शुरू होगा और स्मार्ट रोड पूरी हो सकेगी।
स्मार्ट रोड का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रयास जारी है। बीच में आ रहे रेलवे के अंडरपास को हटाए बिना ही स्मार्ट रोड का निर्माण पूर्ण कराने का रास्ता निकल आया है। पुराने के पास ही नया अंडरपास बनाया जाएगा। जिसके लिए रेलवे के समक्ष आवेदन किया गया है, उसकी स्वीकृति का इंतजार है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त