फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncontrolled truck crushed woman and two children, mother-son dead

बेकाबू ट्रक ने महिला और दो बच्चों को कुचला, मां-बेटे की मौत

Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed woman and two children, mother-son dead
कलान (शाहजहांपुर)। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने कलान इलाके में पैदल जा रही महिला और उसके दो मासूम बच्चे को कुचल दिया। इसमें महिला के साथ उसके छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुआ। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम हेतमपुर निवासी सुनीता पत्नी मुरली (45) अपने छह साल के बेटे संजीव, तीन वर्ष की बेटी सोनम और सास विटाना देवी के साथ पैदल मिर्जापुर के ग्राम पिडारा जा रही थीं। पिडारा में सुनीता की भांजी की शादी थी। बरात रविवार 28 जून को आएगी। रास्ते में बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर नौगवां मुबारकपुर चौराहा पार करते समय तेज गति से आए ट्रक ने सुनीता, उनके छह साल के बेटे संजीव और तीन वर्ष की बेटी सोनम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुनीता और दोनों बच्चे ट्रक के पहियाें में फंसकर कुछ दूर तक घिसटते चले गए। जबकि महिला की सास पीछे होने से ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर ट्रक को घेर लिया। मगर तब तक तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कलान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान ले गई। जहां डॉक्टर ने सुनीता व उनके पुत्र संजीव को मृत घोषित कर दिया। सोनम की हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक गोला, लखीमपुर का रहने वाला है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। चालक बदायूं से रेत भरकर शाहजहांपुर जा रहा था। थाना अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed