{"_id":"e9cf83fe5bdd917ef977b68413e0c13b","slug":"umbrella-children-out-rally-against-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ बच्चों ने निकाली अम्ब्रेला रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ बच्चों ने निकाली अम्ब्रेला रैली
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 31 Oct 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण मुक्त शहर रखने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शहर में अम्ब्रेला रैली निकाली। रैली का उद्घाटन कर मुख्य अतिथि सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सदरबाजार चौराहा से शुरू हुई रैली टाउनहाल मार्ग, लाल इमली चौराहा आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर के समक्ष खत्म हुई। इससे पूर्व चौराहे पर बच्चों ने संगीत की धुन पर प्रभु यीशु का गुणगान किया और प्रेरक गीत गाकर लोगों को आकर्षित किया। इस बीच करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं पर्यावरण संतुलन बनाने के संदेश लिखे रंग-बिरंगे छाता लगाए थे। सीओ सिटी डॉ. ने यादव ने गमले में पौध भी रोपित की। थाना सदर बाजार प्रभारी जेपी तिवारी ने रैली के समापन पर बच्चों को बांटने के लिए मिठाई भेंट की। इसके बाद रैली प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल के नेतृत्व में घंटाघर के लिए रवाना हुई।
समापन स्थल पर भी बच्चों ने गीत-संगीत से लोगों को जागरूक किया। यहां मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने धुआं रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। छात्र शांतनु मिश्रा ने स्वागत भाषण, खुशी गुप्ता और सिमरन कौर ने प्रार्थना कराई, भाव्या सिंह ने आभार व्यक्त किया। रैली में रेशमी, रेनूपाल, मीनाक्षी, सुशील कुमार, बिंदु आदि का योगदान रहा।