{"_id":"6154c5318ebc3e0de65e378d","slug":"udhyog-bandhu-shahjahanpur-news-bly4613131136","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में लंबित समस्याओं को लेकर बरसे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में लंबित समस्याओं को लेकर बरसे डीएम
विज्ञापन
जिला उद्योग बन्धु की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बुधवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उन सभी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जो पिछली बैठक में बताई गई समस्याओं अथवा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समाधान अभी तक नहीं करा सके। उन्होंने उद्योग उपायुक्त दुर्गेश कुमार को रोजा औद्योगिक आस्थान की जर्जर सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा कराने के साथ ही पोर्टल पर लंबित शिकायतों और समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ईजी ऑफ डूईंग बिजनेस (उद्योग एवं व्यवसाय संचालन से जुड़ी सुविधाओं) की श्रेणी ए के अंतर्गत जनपद को प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त हुई है, लेकिन डीएम इस उपलब्धि से संतुष्ट नहीं हुए। उनकी नाराजगी उस वक्त बढ़ गई, जब उन्हें बताया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर लघु सिंचाई के आठ, सहायक श्रमायुक्त के आठ, वाणिज्यकर व पिकअप के दो-दो और कृषि विभाग का एक प्रकरण लंबित है। इस पर खिन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी लंबित प्रकरण तत्काल निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल रोजाना खोलकर देख लिया जाए तो शिकायतों का समय से समाधान हो सकता है।
उद्योग उपायुक्त ने बैठक के एजेंडा में शामिल रोजा औद्योगिक आस्थान में सड़क, नाली आदि निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा जिस ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा था, उसकी अत्यंत धीमी गति को देखते टेंडर निरस्त करते हुए उप्र लघु उद्योग निगम द्वारा स्वयं निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शुभम अग्रवाल ने जनपद से निर्यात के लिए विशेष बैंक शाखा की जरूरत बताई।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर जोशी को उद्यमियों से वार्ता कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मोहम्मदी रोड पर अतिक्रमण से आए दिन दुर्घटनाओं की समस्या बताए जाने पर डीएम ने कब्जे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी एस आनंद, आईआईए के मंडलीय प्रतिनिधि अभिनव ओमर आदि कई उद्यमी व अधिकारी मौजूद रहे।