{"_id":"6263e80c13998c717c18e361","slug":"two-youths-betting-on-ipl-matches-arrested-from-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल व नकदी की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों के पास से मोबाइल व नकदी की बरामद
Sat, 23 Apr 2022 05:22 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:22 PM IST
सार
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र की केरूगंज मंडी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट के पास आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसआई संजय पाल ने चौराहे पर चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र की केरूगंज मंडी में ट्रांसपोर्ट के पास से पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले दो युवकों को दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और 4370 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सट्टे की खाईबाड़ी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र की केरूगंज मंडी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट के पास आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। 21 अप्रैल की शाम को एसआई संजय पाल केरूगंज चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रांसपोर्ट के पास दो युवक आईपीएल मैचों पर दांव लगाकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए युवक ने अपना नाम अमन निवासी दलेलगंज और दूसरे ने हिमांशु गुप्ता निवासी ख्वाजा फिरोज थाना रामचंद्र मिशन बताया है। उनके पास से दो मोबाइल और 4370 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टे की खाई-बाड़ी करने की बात कबूल की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन