{"_id":"626c4756e1222149643c9deb","slug":"two-youths-arrested-with-ten-stolen-bikes-shahjahanpur-news-bly4831955121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दस बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दस बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बंडा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
बंडा। बंडा पुलिस ने चोरी की दस बाइकों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया है।
सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि बंडा में भांभी नहर पुल के पास दो युवक चोरी की बाइक के साथ बंडा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर के रणधीर सिंह और बंडा की रामनगर कॉलोनी के मनोज कुमार को पकड़ लिया। दोनों के पास से चोरी की बाइक और दो तमंचे, तीन कारतूस भी बरामद किए गए।
आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने कई बाइकों को चोरी करने की बात स्वीकर की। आरोपियों की निशानदेही पर भांभी नहर पुल के पास खंडहर से चोरी की नौ और बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों ने बताया कि वे लोग अन्य राज्यों और आसपास के क्षेत्र से बाइक चोरी कर पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट, चेसिस नंबर आदि बदल देते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक को बेच देते हैं। एक बाइक मनोज के बहनोई दिल्ली के भजनपुरा शाहदरा निवासी अजय शर्मा से लाई बताई गई। जानकारी पर पता चला कि बाइक दिल्ली से चोरी की गई है। रणधीर पर पलिया, संडीला और बंडा में भी रिपोर्ट दर्ज हैं।