फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two transformers blew up in Tilhar, darkness in many neighborhoods

ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोग रात भर अंधेरे में रहे

Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two transformers blew up in Tilhar, darkness in many neighborhoods
तिलहर में आर्य समाज मंदिर के पास खराब हालत में रखा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर क्षेत्र में रविवार रात दो विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से लगभग आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले अंधेरे में रहे। लोग रात भर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम शुरू हुआ, लेकिन एक ट्रांसफार्मर की सप्लाई 24 घंटे बाद भी शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की शाम आर्य समाज मंदिर के निकट रखा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया।
जिससे क्षेत्र के मोहल्ला घेरचौवा, कच्चा कटरा, पक्का कटरा सहित कुछ अन्य मोहल्लो की बिजली सप्लाई बंद हो गई। वहीं मोहल्ला बहादुरगंज में चोपड़ा राइस मिल के समीप जाने वाले मार्ग पर स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। यहां पर भी आसपास के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात इन मोहल्लों में बिजली सप्लाई न होने से गर्मी के कारण लोग इधर-उधर करवटें बदलते रहे। सोमवार को दोनों स्थानों के ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू हुआ। 400 केवी ट्रांसफॉर्मर को दोपहर तक बदलकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

लेकिन 250 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने के बाद सप्लाई शुरू होते ही फाल्ट आ जाने से शाम तक बिजली नहीं आई। इस स्थान पर विभागीय कर्मचारी डटे रहे। बिजली विभाग के अवर अभयिंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। आर्य समाज के निकट रखे ट्रांसफार्मर की सप्लाई शुरू करने पर फाल्ट आ रहा है। जिसे ठीक करके बिजली सप्लाई शीघ्र शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed