{"_id":"5faae8388ebc3ec5f1252da2","slug":"two-thugs-arrested-as-officials-of-labor-department-in-kalan-shahjahanpur-news-bly4265409138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलान में श्रम विभाग के अधिकारी बनकर पहुंचे दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलान में श्रम विभाग के अधिकारी बनकर पहुंचे दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रम विभाग के अधिकारी बनकर जांच करने कलान पहुंचे दो ठगों को कारोबारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों मिर्जापुर इलाके के रहने वाले हैं, जिनमें एक सैन्यकर्मी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी ढाबे पर पहुंचकर काम करने वालों का फोटो खींचकर नाबालिग बताकर कार्रवाई की धमकी दे रहे थे।
सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे दो व्यक्ति कलान थाना क्षेत्र के ग्राम नरसुईया मोड़ स्थित ढाबे पर पहुंचे और खुद को श्रम विभाग का अधिकारी बताया। उन्होंने ढाबे पर काम करने वालों के फोटो खींच लिए और एक को नाबालिग बताकर श्रमिक एक्ट के तहत कार्रवाई करने की धमकी देने लगे। कार्रवाई के डर से घबराए ढाबा मालिक पिंटू गुप्ता मामला निपटाने को कहा। बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। ढाबा मालिक ने पांच हजार रुपये उसी समय दे दिए। बाकी रकम शाम को सात बजे देने को कहा। इस पर ठग मान गए और उस वक्त चले गए। मामले की चर्चा इलाके में फैली तो कई व्यापारी ढाबे पर एकत्र हो गए। व्यापारियों के संपर्क करने पर पता चला कि सोमवार को श्रम विभाग की कोई टीम कलान नहीं गई है। शाम 7:30 बजे दोनों ठग दोबारा ढाबा पर पहुंचे। उन्हें व्यापारियों ने अपनी बातों में उलझाए रखा। इस बीच फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया।
लाइसेंसी पिस्टल और कार में बैनर पोस्टर मिले, रिपोर्ट
पकड़े जाने वालों में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारिया निवासी रणविजय सिंह और दिग्विजय सिंह हैं, जो वर्तमान में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रह रहे थे। इनमें रणविजय सिंह पूर्व सैन्य कर्मी है, जिसके पास लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन व 4460 रुपये नगद मिले। ठगों के पास एक कार बरामद हुई है, जिस पर लगे स्टीकर पर जिला उपाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी बरेली लिखा था। कमल का निशान भी बना था। गाड़ी के अंदर भारतीय जनता पार्टी के बैनर, पोस्टर, स्टीकर मिले। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया ने बताया दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।