फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two teams raided in search of absconding accused of cow slaughter

Shahjahanpur News: गोकशी के फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमाें ने दी दबिश

Sat, 07 Sep 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Two teams raided in search of absconding accused of cow slaughter
शाहजहांपुर। डेयरी की आड़ में गोवंशीय पशुओं को काटने के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हैं। आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। पड़ोसी जिलों में भी टीम को भेजा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियाें की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला अंटा में मैदान में टहलने आए गोवंशीय पशु को पकड़कर डेयरी में काटने की सूचना पर बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा था। सदर पुलिस ने शकील उर्फ लालू के मकान में दबिश दी तो अंदर कटा गोवंश मिला था। इस बीच छह लोग मौके से भाग गए थे। पुलिस ने मौके से मोअज्जम निवासी बारादरी थाना सदर बाजार, फरार आरोपी नदीम की बीवी शाहीन व शकील की बीवी रूबी को भी गिरफ्तार कर लिया था। सुबह करीब पांच बजे शाहबाजनगर के जंगल में मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में तौहीद के पैर में गोली लगी थी। तौहीद व मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फायरिंग में सिपाही परीक्षित सैनी भी घायल हुए थे। पुलिस फरार आरोपी
विज्ञापन

शकील, नदीम, तौसीफ और गुड्डू कुरैशी की तलाश कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया। टीमों ने संभावित इलाकों पर भी दबिश दी है। उनकी तलाश में पड़ोसी जिलों में छापामार कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जानवर भूखे, पुलिस ने कराई व्यवस्था
-आरोपियों के जेल जाने के बाद डेयरी की देखरेख करने वाला कोई नहीं रह गया। चार आरोपी फरार हैं। गंभीर आपराधिक कृत्य के चलते करीबियों ने भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसके चलते डेयरी के जानवरों की देखभाल करने वाला भी नहीं था। भूखे जानवरों की जानकारी पुलिस के पास पहुंची तो चारे-पानी की व्यवस्था कराई है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी पशुओं की जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पशु पूरी तरह से स्वस्थ है। देखभाल के लिए डेयरी के पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed