फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers arrested with three kg opium

तीन किलो अफीम के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with three kg opium
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में दो अफीम तस्कर के आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कटरा थाने की पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ बरेली के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात कटरा थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात 11:45 बजे हुलासनगरा फाटक के फ्लाईओवर के आगे से पुलिस ने तसलीम निवासी ग्राम कोहनी थाना भुता, बरेली और शाकिर निवासी ग्राम बदारतपुर थाना फरीदपुर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों से डेढ़-डेढ़ किलोग्राम फाइन क्वालिटी अफीम बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग मेहसर और पीके निवासी बदारतपुर से माल लेकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

20 किलो 500 ग्राम अफीम के डोडे, छिलका बरामद
गढ़ियारंगीन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ग्राम मुडियाखेड़ा, आजमाबाद तिराहे से निराले खां निवासी ग्राम डभौरा सिमरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 किलो 500 ग्राम अफीम के डोडे, छिलका बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निराले खां ने बताया कि यह डोडा उसने गढ़ियारंगीन के अमित से खरीदा था। बेचने के लिए दिल्ली जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed