फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people died due to bikes crashed in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, पुलिस के न पहुंचने से एक घंटे तक हाईवे पर पड़े रहे शव

Tue, 26 Mar 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

पुवायां क्षेत्र में होली के दिन खुटार हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलोंं को खुटार पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शव एक घंटे तक हाईवे पर पड़े। एक घंटे बाद पुवायां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Two people died due to bikes crashed in Shahjahanpur
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में खुटार हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना खुटार की पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन एक घंटा बीतने के बाद भी पुवायां पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे दोनों शव एक घंटे तक हाईवे पर पड़े रहे। सीओ की फटकार के बाद पुवायां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी राजेश कुमार अपने ससुर पुवायां गांव नत्थापुर के राजेंद्र प्रसाद को बाइक से लेकर पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में होली पर गए थे। वापस आते समय पुवायां थाना क्षेत्र में गुटैया पर गोमती पुल के पास सामने से आ रहे खुटार के गांव कुंभिया माफी निवासी सुरजीत की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

खुटार पुलिस ने घायलों को अस्पताल हुंचाया 
सुरजीत की बाइक पर गांव कुभियां माफी के ही अवनीश और पंकज भी सवार थे। हादसे में सुरजीत कुमार और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। राहगीरों ने खुटार और पुवायां पुलिस को सूचना दी। खुटार थानाध्यक्ष संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायल अवनीश और पंकज को सीएचसी भिजवाया, लेकिन घटनास्थल होने के बाद भी पुवायां पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

जानकारी पाकर सीओ पंकज पंत ने पुवायां पुलिस को फटकार लगाई, तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजेश के पिता रामकिशोर ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। होली पर राजेश और सुरजीत की मौत से दोनों घरों में होली बदरंग हो गई है। दोनों के ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed