फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed, 30 infected, including printing press owner, found in Corona

कोरोना से प्रिंटिंग प्रेस स्वामी समेत दो की मौत, 30 संक्रमित भी मिले

Thu, 13 Aug 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed, 30 infected, including printing press owner, found in Corona
शाहजहांपुर। कोरोना दिनोंदिन भयावह रूप लेता जा रहा है। एक ओर जहां संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कोरोना से लगभग रोज ही एक-दो लोगों की मौत हो रही है। बुधवार को भी शहर में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 30 नए संक्रमित भी सामने आए। मृतकों में एक महिला अजीजगंज की है और दूसरा व्यक्ति शहर के मोहल्ला भाटनटोला निवासी है। इस तरह अब तक जिले में 21 लोगों की कोरोना जान ले चुका है। अब तक कुल 728 लोग डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी एवं बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को 30 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें आठ महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। नए संक्रमितों में शहरी क्षेत्र के सात, विकास खंड भावलखेड़ा में पांच, ददरौल में पांच, जलालाबाद में तीन, कांट में तीन, सिंधौली में एक, निगोही में एक, तिलहर में दो तथा तीन पॉजिटिव अन्य स्थानों के हैं। कुल पॉजिटिव में 20 वर्ष तक दो, 20 से 40 वर्ष के 19, 40 से 60 वर्ष के सात, 40 से 80 वर्ष तक के दो लोग शामिल हैं। कांट निवासी ददरौल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस स्वामी ने लखनऊ और महिला ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा
जिले में कोरोना ने बुधवार को दो और लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। शहर के अजीजगंज निवासी 55 वर्षीय महिला की शाम को मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला भाटनटोला निवासी प्रिंटिंग प्रेस स्वामी ने लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि अजीजगंज निवासी 55 वर्षीय महिला को दस अगस्त को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसने बुधवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर दम तोड़ दिया। उधर, लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना से संक्रमित शहर के मोहल्ला भाटनटोला निवासी प्रिंटिंग प्रेस स्वामी की भी मौत हो गई। वह लगभग 65 वर्ष के थे। बताया जाता है कि प्रिंटिंग प्रेस स्वामी पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जो पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ में ही भर्ती करा दिया गया था। हालत खराब होने के कारण वह आईसीयू में थे लेकिन बुधवार शाम वह कोरोना से जंग हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed