फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two hour block on Lucknow railway route, passengers troubled in heat

Shahjahanpur News: लखनऊ रेल मार्ग पर दो घंटे का ब्लॉक, गर्मी में यात्री परेशान

Thu, 20 Mar 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two hour block on Lucknow railway route, passengers troubled in heat
रोजा में ब्लॉक के चलते खड़ी ट्रेन। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ रेल मार्ग पर शाहाबाद और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इससे अप लाइन की ट्रेनों को शाहजहांपुर और रोजा रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। गर्मी के कारण ट्रेन में यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन

मरम्मत का कार्य दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। इस बीच जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस को रोजा जंक्शन पर दोपहर 2:30 बजे रोक दिया गया। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक घंटे तक खड़ी रही। इसी तरह 15910 लालगढ़ से चलकर गोवाहाटी जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। गर्मी में ट्रेन रोके जाने से परेशान यात्री लोको पायलट और गार्ड के पास पहुंच गए। वहां से उन्हें ब्लॉक होने की जानकारी दी गई। इसी तरह कई मालगाड़ियों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। शाम को 4:10 बजे के बाद ब्लॉक समाप्त होने पर ट्रेनें रफ्तार पकड़ सकीं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कार्य कराए जाने को लेकर ब्लॉक लिया गया। डाउन लाइन पर मशीनों के चलते ट्रेनों को रोका गया। हालांकि, कोई सवारी गाड़ी प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed