फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two girls reached the police station with the insistence of marrying their lover

Shahjahanpur News: प्रेमी से शादी की जिद लेकर दो युवतियां पहुंची थाने

Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two girls reached the police station with the insistence of marrying their lover

विज्ञापन
खुटार। अलग-अलग मामलों में प्रेमी से शादी की जिद लेकर एक छात्रा व एक युवती थाने पहुंच गई। थाने में उनके परिजन समझाने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला था।
खुटार के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती पड़ोस के गांव के स्कूल में इंटर की छात्रा है। छात्रा का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार रात युवती घर से लापता हो गई थी। शुक्रवार को वह थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवती स्वयं थाने आई थी। परिजन युवती को समझा रहे हैं। युवती जहां जाना चाहेगी, भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य मामले में क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार देर रात थाने पहुंची और परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने युवती के साथ ही युवक और उसके परिजनों को रात में ही थाने बुलाया। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार शाम तक पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। थाना प्रभारी के अनुसार युवती और युवक बालिग हैं और युवती जहां चाहेगी, वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed