{"_id":"6ab16c5536d46e129c0994db","slug":"two-constables-and-a-middleman-remain-at-large-even-after-15-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185315-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 15 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आए दो सिपाही व बिचौलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 15 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आए दो सिपाही व बिचौलिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सराफा कारोबारी से रंगदारी वसूली के मामले में 15 दिन बीतने के बाद भी दो सिपाही और एक बिचौलिया पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
चार सितंबर को दो लाख रुपये रंगदारी वसूलने की घटना के बाद सराफा कारोबारी सुंदरम क्षत्रिय ने छह सितंबर को तिलहर थाने में चार सिपाहियों समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर बरेली न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
इसके अलावा जांच में सामने आए सिपाहियों के सहयोगी अनमोल, सचिन और आयुष पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सिपाही अरुण और तुषार के साथ एक अन्य बिचौलिया अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। आरोपियों की तलाश में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और लखनऊ भेजी गई पुलिस टीमें भी लौट आई हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।