{"_id":"6876a85a4395727acc083b8e","slug":"two-brothers-riding-a-bike-while-returning-from-their-sisters-house-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148134-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहन के घर से लौटे रहे बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहन के घर से लौटे रहे बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत
विज्ञापन
नरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव भुलभुलागंज निवासी रामलड़ैते खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी मीरा की शादी फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में हुई है। रविवार को उनका सबसे छोटा बेटा देवेंद्र (14 वर्ष) अपनी बहन की ससुराल गया था और वहीं रुक गया था।
सोमवार की सुबह उसे लेने के लिए उसका बड़ा भाई नरेंद्र (22 वर्ष) बिचपुरी बहन के घर पहुंचा। दिनभर रुकने के बाद देर शाम दोनों भाई नरेंद्र और देवेंद्र बाइक से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में तेज बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कटियूली के पास पहुंचते ही किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक जांच की। पुलिस ने पास मिले मोबाइल के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन रात करीब 11 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पहचान की। दोनों भाइयों की मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।
-- -- -- -- -- -- -- --
दो माह में उजड़ी मांग...सिर पटककर रोती रही नगीना
मृतक नरेंद्र की शादी इसी साल 18 मई को अल्हागंज के मंझा पश्चिमी गांव निवासी नगीना के साथ हुई थी। उसकी पत्नी आषाढ़ी पर मायके गई हुई थी। रात हादसे की खबर सुन पत्नी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां मॉर्चरी में रखे पति के शव को देख नगीना बिलख पड़ी। अपना सिर जमीन पर पटकने लगी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर दो बजे नगीना की उसके पति से बात हुई थी, लेकिन शाम को फोन नहीं लगा। रात करीब 11 बजे देवर के फोन से नगीना को हादसे की जानकारी हुई।
पांच साल पूर्व मां की हो गई थी मौत
परिजनों ने बताया कि पांच साल पूर्व मां की ब्लड कैंसर के चलते मौत हो गई थी। पांच बेटे व तीन बेटियों की जिम्मेदारी रामलड़ैते के कंधों पर आ गई थी। दोनों की मौत से उनके भाई दल सिंह, वेदराम, नरसिंह, बहन मीरा, माधुरी और वंदना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

नरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura