फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers arrested in connection with the murder of Bhiksham Singh

Shahjahanpur News: भीखम सिंह की हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested in connection with the murder of Bhiksham Singh
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में भूपेंद्र सिंह और दुर्वेश कुमार सिंह। स्रोत : मीडिया सेल
मीरानपुर कटरा। गढि़या लाईखेड़ा गांव में 21 दिन पहले गाली-गलौज का विरोध करने पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय भीखम सिंह की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। हत्या में वांछित गांव के दो सगे भाइयों को पुलिस ने सोमवार को सुबह हुलासनगरा क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गढ़िया लाइखेड़ा निवासी भीखम सिंह को गत 26 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी महेश कुमार सिंह, उसके पुत्र भूपेंद्र और दुर्वेश ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान गत शुक्रवार को सुबह भीखम की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भीखम के पुत्र नरवीर सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में नामजद आरोपियों भूपेंद्र और दुर्वेश को सोमवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि कहासुनी होने पर भीखम को पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह सिर पर डंडा लगने से घायल हो गए। यह भी बताया कि जिस डंडे से मारा, वह रास्ते में अज्ञात स्थान पर फेंक दिया था। थाना प्रभारी अवधेश सेंगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में नामजद किए गए तीसरे आरोपी महेश सिंह की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed