फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused named in Saheb Singh's murder arrested

साहब सिंह की हत्या में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused named in Saheb Singh's murder arrested
साहब सिंह की हत्या के आरोपी निर्मल सिंह और मुनेंद्रपाल सिंह - फोटो : POWAYAN
बंडा। गांव बरीबरा के साहब सिंह की हत्या में नामजद निर्मल सिंह और मुनेंद्रपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। निर्मल सिंह की पत्नी पलविंदर कौर अभी फरार है।
विज्ञापन

साहब सिंह के छोटे भाई अजमेर सिंह का परिवार के ही लोगों से एक एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अजमेर सिंह की मौत के बाद जमीन पर अजमेर की पत्नी मंदीप कौर का कब्जा है। इसी जमीन पर खड़े गन्ने की शनिवार सुबह छिलाई हो रही थी। इसी बीच आरोपी पक्ष ने आकर गन्ना काटने से मना कर दिया था। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अजमेर सिंह के बड़े भाई साहब सिंह को आरोपियों ने खेत पर डंडों से पीटा था और भाला घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मंदीप कौर ने जेठ की हत्या में गांव के ही निर्मल सिंह, मुनेंद्रपाल सिंह और निर्मल सिंह की पत्नी पलविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मंदीप कौर ने जेठ की हत्या के साथ ही जेठानी गुरमीत कौर के घायल होने का जिक्र भी किया था। एसपी ने हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर निर्मल सिंह और मुनेंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है। पलविंदर कौर की तलाश की जा रही है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। महिला आरोपी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed