{"_id":"66c7ce0adeaf47c0f300cba8","slug":"truck-went-out-of-control-due-to-pressure-pipe-burst-three-bikes-damaged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-125489-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेशर पाइप फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, तीन बाइकें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेशर पाइप फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, तीन बाइकें क्षतिग्रस्त
Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे के पास ट्रक के नीचे दबी बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद। शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक का प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक लगना बंद हो गए। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि एक व्यक्ति को भी चोट लगी है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
याकूबपुर तिराहे के पास चावल उतारने के बाद ट्रक शाहजहांपुर जा रहा था। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बारहपत्थर चौराहे के पास ट्रक का अचानक प्रेशर पाइप फट गया और ब्रेक लगना बंद हो गए। स्टेयरिंग घुमाकर बेकाबू ट्रक को चालक ने किनारे की ओर लगाने का प्रयास किया। इस दौरान किनारे खड़ी तीन बाइकें क्षतिग्रस्त ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर किसी तरह रुक गया। इस दौरान ट्रक ने ई-रिक्शे में भी टक्कर मार दी। पास खड़े होकर यात्री वाहन का इंतजार कर रहे नगर के मोहल्ला यूसुफजई निवासी खालिद घायल हो गए। संवाद