फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck in fire after accident

बाइक सवार को रौंद कर जल गया ट्रक

Sun, 01 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
truck in fire after accident
बाइक सवार को रौंद कर जल गया ट्रक 
खुटार-पूरनपुर रोड पर शनिवार पूर्वाह्न नवदिया मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ और बाइक ट्रक के नीचे फंस जाने से हड़बड़ाए चालक ने ट्रक रोकने के बजाए और तेजी से भगाना शुरू कर दिया। करीब सौ मीटर तक सड़क पर बाइक घिसटे जाने के दौरान निकली चिंगारी से पहले बाइक और फिर ट्रक में आग लग गई। ट्रक जलता देखकर चालक उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के थाना पिहानी के गांव उचवन निवासी 50 वर्षीय अफसर अली के बड़े बेटे इस्माइल की पत्नी शानू के मायके खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर में शनिवार को एक मांगलिक कार्यक्रम था। अफसर अली अपने छोटे बेटे शमीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक से वहां जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर रोड से नवदिया नवाजपुर के लिए बाइक मोड़ते समय पूरनपुर की ओर से आ रहे टिन शेड से भरे ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। इससे बेटा शमीम उछलकर दूर जा गिरा और अफसर अली बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे के बाद हड़बड़ाए चालक ने ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी। इस कारण ट्रक में फंसे अफसर अली और बाइक भी करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए। इस दौरान बाइक में आग लग गई और आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

आग से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवानों ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन इस बीच ट्रक जलकर राख हो गया। अफसर अली और शमीम को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अफसर अली को मृत घोषित कर दिया और शमीम की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी पाकर नवदिया नवाजपुर में अपने मायके से अफसर अली की बहू शानू सहित कई रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। संबंधित पेज 10 पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed