{"_id":"6414936c7f9b35fc2405f083","slug":"truck-collision-killed-three-members-of-the-a-family-in-shahjahanpur-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे समेत तीन की मौत, हाईवे पर स्कूटी को काफी दूर तक घसीट ले गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे समेत तीन की मौत, हाईवे पर स्कूटी को काफी दूर तक घसीट ले गया ट्रक
Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, उसका तीन माह का मासूम बच्चा और देवर है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से स्कूटी के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बड़ागांव निवासी दिव्यांग रामदीन (40), उनकी भाभी सुज्जा देवी (35) और तीन माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को बरेली के निजी अस्पताल जे जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खेतीबाड़ी करने वाले रामदीन अपनी भाभी सुज्जा देवी और भतीजे के साथ रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव आए थे। जमुका में सुज्जा देवी का मायका है। दिन में अन्नप्रासन कार्यक्रम के बाद शाम को स्कूटी से वे घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिउरा रोड पर मुड़ते समय ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। रामदीन के परिवर में पत्नी सुदामा, बेटी प्रियंका, बेटा गोविंद और अमन है।
विज्ञापन
Trending Videos