{"_id":"6adf271b1adc04f14e017b26","slug":"truck-collides-with-a-tractor-trolley-on-the-highway-driver-and-helper-injured-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में हादसा: हाईवे पर आलू लदा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया, चालक और हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में हादसा: हाईवे पर आलू लदा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया, चालक और हेल्पर घायल
Mon, 26 Oct 2026 04:08 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:08 PM IST
सार
कांट इलाके में सोमवार सुबह महुआ तिराहे के पास आलू से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए, जिसमें हेल्पर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महुआ तिराहे के पास आलू से लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हेल्पर केबिन में फंस गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बदायूं निवासी मुजाहिद हेल्पर मोनू के साथ ट्रक में आलू की बोरियां लादकर बिहार जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए दोनों लिपुलेख-भिंड हाईवे से शाहजहांपुर की ओर आ रहे थे। कांट कस्बे में महुआ तिराहे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे के बाद हेल्पर केबिन में फंस गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी की मदद से केबिन को तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इसके बाद चालक और हेल्पर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हाईवे से हटवाया गया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया था। घायल हेल्पर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन