{"_id":"61ccb313f2e5071bd463d6c2","slug":"troubled-farmers-stopped-animals-in-school-shahjahanpur-news-bly470902896","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान किसानों ने स्कूल में बंद कर दिए छुट्टा जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान किसानों ने स्कूल में बंद कर दिए छुट्टा जानवर
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव लहरावर स्थित स्कूल में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गए जानवर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव लहरावर के परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार रात करीब चार दर्जन छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह स्कूल पहुंचे अध्यापकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने छुट्टा पशुओं को स्कूल से बाहर निकलवाया और चार लोगों को कोतवाली ले आई। करीब दो घंटे तक बच्चों की पढ़ाई बाधित रही।
सोमवार को छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान कटका, मनोरथपुर व सहसोबारी समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निजात दिलाने की मांग की थी। कई बार समाधान दिवसों में भी यह समस्या रखी जा चुकी थी, परंतु निराकरण नहीं हुआ। मंगलवार रात दो बजे गांव लहरावर के ग्रामीणों ने 50 से अधिक छुट्टा पशुओं को घेरकर गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल के गेट पर लगे ताले को तोड़कर उसके अंदर कर दिया और अपना ताला लगा दिया।
सुबह सूचना पाकर डायल 112 के सिपाही गांव पहुंचे और ताला तोड़कर जानवरों को बाहर करने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण सिपाहियों से भिड़ गए। इसके बाद सीओ मस्सा सिंह और थाना प्रभारी कमल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जानवरों को बाहर निकलवाया। इस दौरान पुलिस तीन आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
इससे ग्रामीण फिर भड़क गए और बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए ग्रामीणों को कुछ देर बाद दुबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य मनोरमा ने बताया कि जब वह पौने नौ बजे स्कूल पहुंचीं तो स्कूल के गेट पर लगा उनका ताला टूटा पड़ा था और दूसरा ताला लगा था। स्कूल में पशु बंद थे। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर जानवरों को बाहर निकलवाया। करीब 11 बजे पढ़ाई शुरू हो सकी।