फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trouble with Pre-paid Meters... Residents Raise Slogans at Power Substation

Shahjahanpur News: प्री-पेड मीटर से परेशानी...लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर की नारेबाजी

Fri, 17 Apr 2026 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Trouble with Pre-paid Meters... Residents Raise Slogans at Power Substation
आवास विकास ​स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अ​धिकारी से बातचीत करते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की दुश्वारियों से आजिज आए कांशीराम काॅलोनी के बाशिंदों ने आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी, बरेली मोड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रीपेड मीटर में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हर घंटे अलग-अलग मेसेज आते रहते हैं। सभी ने मीटर बदलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा नेता अतुल मौर्य के नेतृत्व में कांशीराम काॅलोनी के तमाम पुरुष और महिला उपभोक्ता आवास एवं विकास परिषद विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बताया कि जबसे प्रीपेड मीटर लगे हैं, तबसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिचार्ज कराने के अगले दिन ही बैलेंस माइनस में आ जाता है और बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

हर घंटे अलग-अलग मेसेज आते रहते हैं। जब विभागीय अधिकारियों से जानकारी लो तो वे भी अनभिज्ञता जाहिर कर देते हैं। सभी ने एक स्वर में मीटर बदलवाने की मांग की। आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उधर उपखंड अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि ज्ञापन की प्रति उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। जैसे निर्देश मिलेंगे, वैसे ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में बाबूराम, संजय सक्सेना उर्फ मुन्ना लाल, माया देवी, हीरा लाल, जीशान, उजमा, पूजा, अनीता, मंजू, धन देवी, सोमवती, रागिनी, शहनाज बी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed