फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tributes paid to Bharat Ratna Dr. Ambedkar on his birth anniversary.

Shahjahanpur News: जयंती पर भारत रत्न डॉ.आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Bharat Ratna Dr. Ambedkar on his birth anniversary.
शाहजहांपुर में घंटाघर ​स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह
शाहजहांपुर। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व अर्द्धसरकारी, निजी संस्थानों, संगठनों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालकर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन




कलक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार, योगेश अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी ने जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए। लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष ललिता यादव ने मलिन बस्ती में जाकर बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराया।
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य वसंत कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शुक्ला मौजूद रहे।



द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न स्थानों पर डॉ.बीआर आंबेडकर और तथागत बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक गौतम, तोताराम धम्माचार्य, सत्यपाल वर्मा, महेश चंद्र गौतम, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान आदि मौजूद रहे।

एसबीए स्टूडेंट लाइब्रेरी सुभाषनगर में विचार गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने डाॅ.आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। अशफाक उल्ला खां, सियाकर दिनकर, वेदपाल सुमन आदि मौजूद रहे।



एसएस कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग व व्यावसायिक प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.प्रभात शुक्ल ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अंकित अवस्थी, प्रो.मीना शर्मा, सुमित सक्सेना, डॉ. बृजनिवास मौजूद रहे।
रोजा में नामित सभासद रामसनेही राठौर ने आवास पर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। परौर में प्रभात फेरी निकाली गई। श्याम सिंह गौतम, सुनील गौतम, राम सिंह, राजाराम, राजीव सिंह चौहान, अभिषेक कुमार, हिमांशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मीरानपुर कटरा में भाजपा नेता राजीव कश्यप, सत्यभान सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता आदि ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों में माल्यार्पण किया।

--
सपा और कांग्रेस ने भी बाबा साहब को याद किया

सपा कार्यालय पर संविधान निर्माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। इसके अलावा गांव शाहबाजनगर व उदियापुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष तनवीर खान, अतिउल्ला सिद्दीकी, लल्ला सिंह यादव, गुफरान खान, मोहम्मद शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय पर डॉ.आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, अशफाक उल्ला खां, कृष्ण विनोद मिश्रा, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज,अर्चना कटारिया, नूरे सहर बी मौजूद रहे।



--
भीम आर्मी ने निकाली यात्रा

आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने यात्रा निकाली। यात्रा घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल से रोडवेज बस अड्डे की ओर रवाना हो गई। इसी तरह अनुसूचित जाति छात्रावास में छात्राें ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
--
पूर्व चेयरमैन ने किया माल्यार्पण

खुदागंज। नगर पंचायत सभागार में हुए जयंती समारोह में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण किया। वार्ड सदस्य सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह, परवेज खां, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


--
सांसद और विधायक ने आंबेडकर प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि



जलालाबाद। डॉ. आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को मुख्य चौराहे पर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य और विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने माल्यार्पण किया। भाजपा नेता अपूर्वा ठाकुर, अजय गुप्ता, सपा की लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ज्योत्सना कश्यप, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज पाल यादव, सपा नेता रामवीर सोमवंशी आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद




--
पुवायां व तिलहर में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने पुवायां के मोहल्ला आंबेडकर नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, विनायक अग्रवाल, अर्पित गुप्ता मौजूद रहे। गांव खांड़ेपुर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेरणा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बड़ागांव और कुंवरपुर में भी रैली निकाली गई। पुवायां के गांव सुजानपुर में भजन, कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बेनीराम, शैलेंद्र कुमार, सीताराम, भगवानदीन, मेवराम, शंकरलाल, रामबहोरे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। खुटार में पुवायां रोड स्थित बुद्धा पार्क से तिकुनिया चौराहे तक रैली निकाली गई।


तिलहर। बिरियागंज स्थित आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, सुशील बाबू गुप्ता, भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, अरुण यादव उर्फ चैनू, झब्बू सिंह यादव, कमलेश गुप्ता आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। संवाद

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

शाहजहांपुर में घंटाघर स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद अरुण सागर व मह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed