फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trial will be held in the first week of July, former Indian players will come to select women players

जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगा ट्रायल, महिला खिलाडिय़ों को चयनित करने आएंगी पूर्व भारतीय खिलाड़ी

Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Trial will be held in the first week of July, former Indian players will come to select women players
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में ट्रायल में चयन होने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में बनीं लड़कियों की क्रिकेट टीम की बात उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन तक पहुंच गई है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने जनपद स्तरीय ट्रायल को जुलाई के प्रथम सप्ताह में कराने की संभावना जताई है। साथ ही ट्रायल में भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुकीं महिला खिलाड़ी को भेजने की गुजारिश की है। तीन खिलाड़ियों की चर्चा चल रही है, उसमें एक का आना तय है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक जिले में महिला क्रिकेट की टीम नहीं थी। अमर उजाला के मुहिम चलाने पर छात्राओं में क्रिकेट खेलने की चेतना जागी तो जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में दो-दो टीमें बना दी गईं। छात्राओं ने अभ्यास भी शुरू कर दिया। इन दिनों परीक्षा और गर्मी के कारण छात्राओं के अभ्यास पर ब्रेक लगा है। इसी क्रम में महिला खिलाडिय़ों ने जनपदीय क्रिकेट के ट्रायल के लिए फार्म भरा तो शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन भी काफी गदगद हो गई। जिले की 38 छात्राओं ने ट्रायल के लिए आवेदन किया है। अब उनके ट्रायल की बारी है। क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव आनंद पाठक ने बताया कि वह बुधवार को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की टीम की चर्चा करते हुए बेहतर खिलाड़ियों के चयन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने वाले ट्रायल के लिए इंडिया क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी प्रीति चतुर्वेदी, प्रियंका शैली और रीता डे से वार्ता हुई है। इनमें से एक खिलाड़ी को बुलाकर महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट के टिप्स दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed