फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transporter died under suspicious circumstances...died after asking for water from a friend

Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध हालात में मौत...दोस्त से पानी मांगने के बाद तोड़ा दम

Wed, 10 Jul 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Transporter died under suspicious circumstances...died after asking for water from a friend
मृतक परमिंदर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। शहर की रामनगर कॉलोनी निवासी बलविंदर सिंह (55) मंगलवार की शाम मकान की दूसरी मंजिल पर घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट का निशान था। सूचना पर आए दोस्त से पानी मांगने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उनके दामाद ने शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की रामनगर कॉलोनी के रहने वाले बलविंदर सिंह रोजा में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वह मकान में दूसरी मंजिल पर अकेले रहते थे। नीचे का हिस्सा सिपाहियों को किराये पर दे रखा है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला लोधीपुर में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला से उनकी काफी नजदीकियां थीं। महिला का छोटा बेटा उनके घर पर ई-रिक्शा चार्ज करने आता है। मंगलवार को युवक मकान के दूसरे हिस्से पर गया और कुछ देर के बाद नीचे आकर सिपाही अनुज को बलविंदर सिंह के घायल पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके से चला गया। अनुज ने बलविंदर के करीबी दोस्त विशाल को कॉल कर बुलाया लिया। विशाल के अनुसार, उनके आने पर सांसें चल रहीं थीं। उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इस बीच दम तोड़ दिया। कॉलोनी के रहने वाले पार्षद के पति कृष्णगोपाल बिन्नू ने मामले की सूचना थाने पर दी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले में मृतका के दामाद पुवायां निवासी पमेंद्र सिंह उर्फ पम्मी ने घर पर आए युवक पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-----------
हादसे में पत्नी व बेटे की चली गई थी जान, अकेले रहते थे बलविंदर
-ट्रांसपोर्टर बलविंदर सिंह की पत्नी व बेटे की करीब पांच साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी मिली की शादी पुवायां में हुई थी। 12 साल का एक बेटा लखीमपुर खीरी के पलिया में अपने चाचा के पास रहता है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला लोधीपुर की महिला से नजदीकी के चलते बड़े बेटे की शादी का खर्च भी बलविंदर ने उठाया था। समारोह रामनगर स्थित आवास पर ही आयोजित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सुबह दस बजे घर छोड़ गया था विशाल
-बलविंदर का दोस्त विशाल सुबह करीब दस बजे उन्हें घर छाेड़ गया था। खाना नहीं खाने के चलते दाल का पानी आदि पिलाया था। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने के आदी थे।

----------------
युवक पर शक की सुई
-घटना के बाद ऊपरी मंजिल पर कई जगह पर खून पड़ा मिला है। पुलिस का यह भी मानना है कि गिरने से अलमारी का कोना लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए होंगे। अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई। दामाद पमेंद्र सिंह ने युवक पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है।
------------
-मामले की विवेचना की जा रही है। हादसा है या किसी ने घटना की है, इसकी पड़ताल के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। अशोक मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed